भक्ति के भाव संगीतमय श्रीमद भागवत का आयोजन,भक्तों की भीड़
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । जबलपुर जिले की सिहोरा नगर क्षेत्र में भक्ति के भाव संगीतमय श्रीमद भागवत का आयोजन 7 नवंबर से 14 नवंबर तक अटल मंगल भवन में प्रति दिन दोपहर 2:30 से शाम 6 बजे तक किया जा रहा हैं इस सात दिवसीय इस कार्यक्रम में होने जा रहें श्रीमद भागवत कथा के प्रथम शुरूआत 7 नवंबर को कलश शोभा यात्रा व श्रीमद भागवत महात्य के साथ हुई !
8 नवंबर को कपिल भागवत चरित्र, ध्रुव चरित्र एवं परिक्षित श्राप 9 नवंबर को भरत चरित्र, पहलाद चरित्र, वामन अवतार 10 नवंबर को गजेन्द्र मोक्ष, श्रीराम कथा, श्री कृष्ण जन्म उत्सव 11 नवंबर को बाल लीला, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा 12 नवंबर को महारास लीला, उधव चरित्र, रुक्मणी विवाह 13 नवंबर को सुदामा चरित्र, परिक्षित मोक्ष, कथा विराम के साथ पूर्ण हुती हवन व अंतिम दिवस में संगीतमय कथा वाचक देवी प्रिया किशोरी के गीत व कथा वाचन में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी वहीं 14 नवंबर को विशाल भण्डारे के साथ प्रसाद वितरण सहित ब्राह्मण भोजन का आयोजन दोपहर 12 :30 बजे दिन में किया जायेगा ।
कथा आयोजक लीला सुप्पी बर्मन वार्ड क्रमांक 10 पार्षद सिहोरा, सहयोगी पण्डित जय प्रकाश गर्ग, अजय पाठक, मुकेश पाठक, गुलाब पटेल , मखंचू बर्मन, शिव चरण सेन, दिनेश अग्निहोत्री, कामता बर्मन, द्वारका दाहिया, दीपक बर्मन, संजीव पाठक, सन्तोष श्रीवास्त्व, राजेश तिवारी, शिव कुमार बर्मन के साथ बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।




