मध्यप्रदेश पुलिस में क्षेत्र के युवाओं का चयन, पटना में सगे भाई बहन का हुआ चयन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का जताया आभार, माता पिता को दिया श्रेय
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी। सिलवानी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में छात्र छात्राओ का मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में नियुक्ति हुई है। जिसमे अर्पित रघुवंशी डुंगरिया, आशीष कुशवाहा पटना 892, कु स्वाति कुशवाहा रेंक 469 ग्राम पटना, अजय रघुवंशी निवासी सिलवानी, रोहित रघुवंशी ग्राम घाना, सौरव रघुवंशी 239 रेंक, योगेंद्र रघुवंशी 84 रेंक आदि का मध्यप्रदेश पुलिस में चयन हुआ है। सभी छात्र छात्रओ ने व्यापम के द्वारा आयोजित परीक्षा पुलिस कांस्टेबल रिक्रूमेंट टेस्ट 2020 में उत्तीर्ण कर मेहनत से नियुक्त हुए है।
ग्राम पटना में कुशवाहा परिवार सीमांत किसान होते हुए भी बच्चो की पढ़ाई लिखाई में मेहनत की ओर दोनो सगे भाई बहन आशीष कुशवाहा, स्वाति कुशवाहा अपनी मेहनत और लगन से उत्तीर्ण हुए। दोनो ने कहा की हमारे परिवार एव माता पिता की मेहनत के कारण ही हम इस मुकाम तक पहुंचे है। जिन्होंने हमे कभी किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं होने दी। हमें कभी भी एहसास नहीं होने दिया की हम सीमांत किसान है। कुशवाहा परिवार शिक्षित परिवार है। और सभी युवाओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का आभार व्यक्त किया।



