मध्य प्रदेश
बजरंग दल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर बना रहे हित चिंतक
रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी । प्रखंड विक्रमगढ (गैरतगंज) के ग्राम पंचायत गढ़ी में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर बना रहे हित चिंतक, विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाया जा रहा है। हित चिंतक अभियान गढ़ी नगर के नगर वासी बड़ी संख्या में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ता हित चिंतक अभियान का सदस्य बनाने का कार्य कर रहे हैं जिससे बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं आम जनता में उत्साह दिखाई दे रहा है जिसमें हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया जी द्वारा हित चिंतक अभियान ग्राम गढ़ी में शुभारंभ किया गया। जिसमें उनके सभी साथी एवं बजरंग दल के सभी सदस्य साथ मिलकर इस अभियान को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।



