स्कूल में बच्चों को पीने का पानी, बिजली की सुविधा नही, स्कूल परिसर मे खरपतवार और घास फूस ऊंग रही
बच्चों के कंठ प्यासे, घर से पानी वाटल लाकर अपनी प्यास बुझाते हैं बच्चे, जिम्मेदार बने खामोश
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । जिले के विकासखंड औबेदुल्लागंज के शासकीय प्राथमिक शाला भवन चिकलोद कलां इन दिनों भारी अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है ।यहां 13 स्कूली बच्चे नियमित रूप से अध्ययनरत हैं। प्राथमिक शाला चिकलोद कलां में एक प्रधान अध्यापक श्रीबाई और एक महिला शिक्षिका पदस्थ है । इन शिक्षकों की लापरवाही और अनदेखी का आलम यह है कि सालों से स्कूल भवन का रंग रोगन और पुताई ही नहीं की गई है। जिससे स्कूल भवन एक खंडहर की शक्ल में नजर आता है। इतना ही नहीं स्कूल प्रांगण में कमर कमर तक खरपतवार और घास फूस खड़ा है ।
उसको उखाड़ने की कार्रवाई भी नहीं कराई गई है । ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में ना तो पीने का पानी है और ना क्लास में पंखे लगे हैं । खेल मैदान का भी अभाव है। जिससे बच्चे खेल पीरियड में खेलकूद नहीं पाते हैं ।विभाग के जिम्मेदार अधिकारी हेड मास्टर श्रीबाई भी बच्चों की सुविधाओं का ख्याल नहीं रखती हैं और ना ही डीपीसी सहित बीआरसी स्कूल भवन का निरीक्षण करना मुनासिब नहीं समझते हैं । जिससे भारी अव्यवस्थाओं के बीच स्कूल के बच्चे विद्या अध्ययन करने के लिए मजबूर हैं । उन्हें पिछले 2 सालों से स्कूल यूनिफार्म का वितरण भी नहीं कराया गया है । और ना ही मिड डे मील के मैन्यू का कड़ाई से पालन किया जा रहा है रोज रोज आलू की सब्जी और चावल खाकर बच्चे तंग आ चुके हैं।
इस मामले में जब मीडिया कर्मियों ने हेड मास्टर श्रीबाई से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए ₹25 00 बिजली विभाग में जमा कर दिए हैं । उन्होंने रसीद बताने को कहा तो वह साफ मुकर गई ।कहने लगी आपको रसीद से क्या लेना देना । जब पीने के पानी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि पाइप लाइन खरीदना है पेट्रोल पंप से पानी स्कूल तक आ जाएगा। पाइप लाइन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि पाइपलाइन खरीद ली जाएगी। इस तरह अंधेर नगरी चौपट है राजा …..की तर्ज पर स्कूल टाइम में नहीं चल कर टाइम बे टाइम चल रहा है । कभी एक शिक्षक मौजूद रहती है तो कभी हेड मास्टर श्रीबाई सरकारी कार्य के बहाने हमेशा गायब रहना उनकी आदत में शुमार हो चुका है ।
इस सारे मामले में डीपीसी एसके उपाध्याय का कहना है कि स्कूल की मॉनिटरिंग कर जिम्मेदारों को दंडित किया जाएगा। चिकलोद कलां के प्राथमिक शाला में पीने का पानी और बिजली के इंतजाम जल्द उपलब्ध कराए जाएंगे।




