देश विदेशमध्य प्रदेश
दुनिया की आबादी आज (15 नवंबर) 8 अरब (8 बिलियन) हो जाएगी
नई दिल्ली। दुनिया की आबादी आज (15 नवंबर) 8 अरब (8 बिलियन) हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक नए अनुमानों से पता चला है कि 2030 तक वैश्विक आबादी करीब 8.5 अरब पहुंच जाएगी। UN ने 2050 तक दुनिया की जनसंख्या 9.7 अरब और 2100 तक 10.4 अरब होने की गणना भी की है।
ज्यादातर उन देशों में ही जन्म दर में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जहां प्रति व्यक्ति आय बेहद कम है. UN की इस गणना के मुताबिक 2023 में भारत के नाम एक और उपलब्धि हो जाएगी और चीन को पीछे छोड़ते हुए देश दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा. लेकिन, चिंता की बात यह है कि 1950 के बाद पहली बार ऐसा दौर आया है, जब जनसंख्या बढ़ने की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है।



