कुए में डूबने से दो मासूमों की मौत, पुलिस ने लिया जांच में
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बण्डा । बुधवार दोपहर गूगरा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम जालमपुर में गाँव के ही सुदामा विश्वकर्मा के खेत में बने कुए में दो 13 वर्षीय बालकों की मौत हो गई।
थाना प्रभारी नवल आर्य के अनुसार जालमपुर गाँव के ओम पिता प्रभु रावत उम्र 13 वर्ष एवं दामोदर पिता सुदामा विश्वकर्मा उम्र 13 वर्ष कुए में नहाते समय डूब गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 1.30 बजे की बतायी जा रही है क्योंकि दोनों बालक प्राथमिक शाला में अध्ययनरत थे जो लंच समय में कुए में नहाने गए थे स्कूली छात्रों ने जब घटना को देखा तो सभी बच्चे चिल्लाते हुए कुए के पास पहुँचे जहाँ ग्रामीणों की मदद से एक बच्चे को तुरंत ही कुए से निकाल लिया गया एवं दूसरे बच्चे को काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका दोनों बच्चों के शवों को बण्डा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ पर डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया पुलिस द्वारा मर्ग कायम मर विवेचना में लिया गया।



