मध्य प्रदेश

बाल मेले के आयोजन में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सास्कार्योदय एकेडमी स्कूल सुल्तानगंज में संस्था परिवार द्वारा बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। देश के वैज्ञानिक नई-नई तकनीकों से सुसज्जित मिसाइलें बनाकर देश को शक्तिशाली बना रहे हैं उसका प्रदर्शन माडल के बनाकर किया जाकर लोगों को देश भक्ति का संदेश दिया। बच्चों के द्वारा बनाई गई मिसाइलों को देखकर लोगों ने आनंद लिया और उनकी कला की भूरी भूरी प्रशंसा की ।
संस्था द्वारा आयोजित बाल मेले मै सुई से लेकर पृथ्वी एवं आकाश तक किस प्रकार से वैज्ञानिकों ने नई-नई तकनीकों से मजबूत भारत का निर्माण किया है और किया जा रहा है उन विषय पर बच्चो ने अपनी कलाओ का प्रदर्शन किया देश की सुरक्षा कर रहे सैनिको एव कृषि कार्य मे कम लगात मे अधिक उत्पादन कैसे किया जा सकता है एवं अधिक उत्पादन कैसे बढेगा
जिसमे बच्चों ने विभिन्न मॉडल बनाकर लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई । सौर ऊर्जा से किसानो को कृषि में क्या लाभ है और सौर ऊर्जा के उपयोगीकरण की जानकारी भी देते हुए बताया कि विज्ञान नागरिको के जीवन में जन्म से लेकर मृत्यु तक साथ देती है जो हमारे जीवन के लिए उपयोगी है और जीवन चक्र की तरह साथ देती है।
कोरोनाकाल के कारण 2 साल बाद मेले का आयोजन नहीं हो पाया इस बार मेले का आयोजन होने पर काफी तादाद में पालक गण और आमजन बाल मेले का आनंद लेने के लिए उपस्थित हुए। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलों को देखा वही बच्चों द्वारा माडलो के माध्यम से दी गई जानकारी से लाभ उठाया।
संस्था संलाचक शशि जैन ने कहा कि बच्चे हमारे देश के राष्ट्र निर्माता है यही बच्चे देश के भविष्य हैं जो बच्चे किसी न किसी रूप मे ही सही लेकिन देश की सेवा करगे क्षेत्र का नाम रोशन करेगे।
उपस्थित अतिथिगणों में पूर्व संरपच महेन्द्र सिंह राजपूत, संरपच सुनिता दरयाव सिंह, पूर्व प्राचार्य वीपी रैकवार, चक्रेश जैन,डॉ अवतार सिंह चौहान, राकेश श्रीवास्तव, मनोज रैकवार, रामेश्वर रजक विशेष रूप से बाल मेले में शामिल हुए और बाल वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Back to top button