सिलौंडी से बीजापुर मार्ग अधूरा पड़ा ,ग्रामीण हो रहे परेशान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l सिलौंडी से बीजापुर मार्ग पिछले पांच सालों से बन रहा है लेकिन 24 किलोमीटर का यह मार्ग का निर्माण अभी तक ठेकेदार द्वारा अभी तक यह रोड का निर्माण पूरा नहीं किया है । नेगाई गांव में आधे से ज्यादा लोगों ने अपना अतिक्रमण अलग भी कर लिया है । नेगाई के मुख्य मार्ग में अतिक्रमण हो जाने के कारण नाली एवं रोड की हालत दयनीय हो चुकी है । ग्रामीणों ने अनेक बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की लेकिन अभी तक सिलौंडी से बीजापुर मार्ग अधूरा पड़ा है । ठेकेदार का कहना कि मेरा भुगतान रुका हुआ है जिसके कारण आगे का निर्माण कार्य नही कर रहा हूं ।
बड़वारा विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने फोन के माध्यम से कलेक्टर अवि प्रसाद को सिलौंडी से बीजापुर मार्ग के बारे में जानकारी देते हुए अधूरे मार्ग को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही है l
ग्रामीणों ने बताया कि सिलौंडी से बीजापुर मार्ग में पिछले कई सालों से कार्य चल रहा है । मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने के लिये नेगाई के ग्रामीण ने अपना अपना घर भी अलग कर लिया । साथ ही सिलौंडी के लोगों ने भी सहमति दे दी है । पूरा अतिक्रमण गिरने से मिट्टी के कारण लोंगो वाहनों को बहुत बहुत दिक्कत हो रही है ।



