जनचेतना रथ यात्रा के माध्यम से मध्यप्रदेश के समस्त चौरसिया समाज को एक सूत्र में बांधने का स्तुत्य व सराहनीय प्रयास
16 सूत्रीय मूल उद्देश्यों को लेकर रथ यात्रा का शुभारंभ,
रिपोर्टर : कुन्दन लाल चौरसिया
गौरझामर । भारतवर्ष को आजाद हुए लगभग 75 वर्ष हो चुके हैं इन 8 दशकों में मध्य प्रदेश सहित पूरे भारतवर्ष में निवासरत चौरसिया समाज आज भी हाशिए पर उपेक्षित और पिछड़ी हुई जाति है केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा चौरसिया समाज को बिखरी हुई समाज मानकर इसे वोट बैंक बनाने की राजनीति इन 8 दशकों तक चलती रही है परिणाम स्वरुप यह अपराधमुक्त शान्ति प्रिय कर्मठ ईमानदार और लगन शील जाति जो अभी तक पान बरेजो तक सिमटी हुई है इसे अब आगे लाने के प्रयास मध्य प्रदेश अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के युवा अध्यक्ष गौरव चौरसिया विक्की के दूरदर्शी स्तुत्य व सराहनीय प्रयासों से अब एकजुटता के प्रयास किए जा रहे हैं विक्की भाई द्वारा चौरसिया जनचेतना रथयात्रा जो पूरे मध्यप्रदेश में संचालित की गई है वह 16 मूल उद्देश्यों को लेकर समाज के बीच पहुंचकर सभी घटकों को एक सूत्र में पिरोने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं चौरसिया समाज के आदि पूर्वज कुल गुरू कुल देवता चौऋषि महाराज की घर-घर स्थापना के संकल्प और उनकी सामाजिक पूजा अर्चना आराधना आरती नित्य घरों दुकानों प्रतिष्ठानों आदि में करने को लेकर यह चौरसिया जन चेतना रथ यात्रा पूरे मध्यप्रदेश में भ्रमण कर रही है आज चौरसिया समाज और इसके 84 घटक जो विगत सैकड़ों बरसों से अपने कुलदेवता चौऋषि महाराज को भूले हुए होने के कारण बिखरे हुए व पिछड़े हुए हैं उन्हें अपनी पद प्रतिष्ठा चौरसिया समाज की शक्ति और पहचान दिलाने हेतु यह प्रयास किए जा रहे हैं 16 सूत्रीय मूल उद्देश्यों में प्रथम चौरसिया तम्बोली वंश के जनक पूर्वज कुलगुरु चौऋषि महाराज को सम्मान पूर्वक सजातीय गणमान्य जनों के निवास एवं प्रतिष्ठानों में स्थान देना और दिलाना है, सजातीय समाज शक्ति की एकजुटता के लिए चौरसिया, तंबोली, कुमरावत, बरई ,बारी, यदुवंशी, नागवंशी, जयसवाल, पंसारी, थवाईत महोबिया, शर्मा, वर्मा, गुप्ता, मंडल, मोदी आदि अगणित घटकों में बिखरे चौरसिया तंबोली समुदाय को एकजुट करके एक सूत्र में बांधना , जन सेवा भाव के आधार पर जन-जन में अपने प्रति विश्वास अर्जित कर राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाकर सत्ता व संगठन में स्थान हासिल करना, सजातीय समाज के सभी घटकों के बीच विवाह योग्य युवक-युवतियों के विवाह संबंध अर्थात बेटी रोटी का साथ करना कराना तथा आवश्यकता अनुसार विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन करना और कराना,संपूर्ण सजातीय समाज के युवाओं महिलाओं सहित सभी समाज जनों में सजातीय संगठनों व समाज के प्रति जागरूकता के साथ-साथ सत्यनिष्ठा पैदा करना, चौरसिया समाज के स्कूल कॉलेज कार्यालय सामुदायिक भवन छात्रावास आदि का निर्माण करना, जन चेतना रथ यात्रा के साथ साथ चौरसिया समाज जनों के परिवार की जनगणना किया जाना, समाज की आर्थिक प्रगति हेतु मल्टी लेयर फार्मिंग स्वरोजगार योजनाओं व अन्य कृषि संबंधित जानकारियों को समाज बंधुओं को पहुंचा कर लाभान्वित कराना, समाज में फैली हुई कुरीतियों अंधविश्वास दहेज प्रथा मृत्यु भोज को समूल समाप्त करने तथा नशा मुक्ति हेतु अभियान चलाना,महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए विविध प्रकार के प्रशिक्षण व जागरूकता शिविर आयोजित कराना, स्कूल शिक्षा प्राप्त कर चुके युवा वर्ग के कैरियर चयन हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान करना और कराना, प्रदेश को प्रदूषण मुक्त करने व स्वस्थ रहने के लिए मोटर वाहनों को कम से कम उपयोग करने व साइकिल चलाने के प्रयासों को प्रोत्साहन देना, सजातीय समाज के निर्बल असहाय और बहुत गरीब छात्रों बच्चों की शिक्षा आदि हेतु स्थानीय सजातीय सहायता कोष समिति बनाकर सहायता पहुंचाना, आपातकाल में स्थानीय स्तर पर जिला बार व राज्य बार आकस्मिक सहायता कमेटी बनाई जाना ,सजातीय साहित्य और धरोहरों को सहेजने के लिए राज्य स्तर पर दुर्लभ संग्रहालय पुस्तकालय की स्थापना किया जाना, जनचेतना रथयात्रा के इन उद्देश्यों के अतिरिक्त चौरसिया समाज के उत्थान प्रगति हेतु समाज के प्रबुद्ध दूरदर्शी समाज सेवकों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं इसके लिए उन्होंने व्हाट्सएप नंबर 94253 73758 जारी किया है जो सामाजिक लोगों के लिए उपयोगी है, प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया विक्की ने हमारे संवाददाता को बताया है कि जब से वह प्रदेश अध्यक्ष बने हैं तभी से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्रदेश कार्यालय जहांगीराबाद में संचालित है जिसमें मध्यप्रदेश से सभी सजातीय छात्र-छात्राएं भोपाल में शिक्षा संबंधित किसी भी कार्य से भोपाल आते हैं तो उन्हें रुकने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई है इसके साथ ही कोई चिकित्सा संबंधित कार्य से भोपाल आते हैं तो उन्हें भी यह सुविधा निशुल्क 3 दिन तक उपलब्ध कराई जाती है उक्त सुविधा का लाभ लेने के लिए संबंधित को 3 दिन पहले उक्त नंबर पर सूचना देने का अनुरोध किया गया है।



