ग्रामीणों ने लगाए विद्युत विभाग पर पैसे लेने के गंभीर आरोप
पूरन सिंह ठाकुर, वकील सिंह ठाकुर ने बताया कि गाँव 75:मोटर पम्प चलते हैं फ्री
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेन्दूखेड़ा नगर से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत जामुनखेड़ा निवासीयो ने तेन्दूखेड़ा में पदस्थ विद्युत मंडल मुख्य अधिकारी रोहित जैन पर गम्भीर आरोप लगाए । विद्युत मंडल के एक नोटिस के लिये तेन्दूखेड़ा थाने में आये पूरन सिंह ठाकुर ने बताया कि हम हर साल 6500 रुपये देते हैं और मोटर चलाते हैं। पैसे इनके लाइन मेन के माध्यम से यह राशि पहुचती थी और हमारे द्वारा TC की रसीद मांगने पर कह दिया जाता था कि हम कल रसीद भिजवा देगे। मगर आज दिनाक तक हमे कोई रसीद नही दी गयी है। पुरनसिंह ठाकुर ने बताया किbहमारे द्वारा माह नवम्बर 2021 में 6500 रुपये भरे थे और TC हम लोगो को नही दी थी हम लोग हर वर्ष बिल भरते हैं मगर इनके द्वारा कोई TC नही दी गयी। फिर हमारे 3 माह मोटर चलाने के बाद रोहित जैन द्वारा हमारा केस बना दिया है और इनके द्वारा हमारी मोटर स्टार्टर बायर किसी प्रकार की जब्ती नही बनाई ओर हमारे पास लोक अदालत का नोटिस आ गया हमारे द्वारा 181 पर शिकायते दर्ज करवाई गई जो उनके द्वारा केस खत्म कर देंगे कह कर बन्द करवा दी मगर फिर नोटिस आया इस बार रोहित जैन ने कहा की नोटिस आ गया है पैसे भरने पड़ेंगे। आज पुलिस थाने आये हैं अब 3 दिसम्बर की पेशी । वही वकील सिंह ठाकुर भी बताया कि हमसे भी लगातार पैसे लिए गए और हमको TC नही दी गई है। पूरे जामुनखेड़ा में 75%मोटर पम्प ऐसे ही बिना TC के चलवाई जाती रही है। किसानों द्वारा पैसे लेकर रसीद नही भेजते ओर किसानों पर झूठा केस बनवा रहे हैं।
तेंदूखेडा विद्युत अधिकारी रोहित जैन ने बताया कि जो पैसा आफिस में जमा होगा उसकी रसीद मिलेगी बाकी मामला दिखवाने की बात कह रहे थे।



