मध्य प्रदेश

जनभागीदारी समिति कॉलेज की व्यवस्थाओं को बेहतर कृत बनने संकल्पितः श्याम साहू

जन भागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न
नवीन शिक्षा नीति के तहत पुस्तकालय के लिए पुस्तके क्रय किए जाने का प्रस्ताव किया गया पारित
सिलवानी ।
शासकीय महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति महाविद्यालय के विकास व व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए जाने को लेकर ना केवल संकल्पित है। बल्कि जिले में नगर के शासकीय महाविद्यालय की एक अलग ही पहचान हो । इसके लिए कार्य योजना बना कर कार्य किया जाएगा।
यह उद्गार शासकीय महाविद्यालय सिलवानी की जन भागीदारी समिति की बैठक में समिति अध्यक्ष श्याम साहू ने व्यक्त किए। बैठक में प्राचार्य डॉ. बीडी खरवार ने कॉलेज की व्यवस्थाओं का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। यहां पर अन्य विषयो पर भी सदस्यों द्वारा विस्तार से चर्चा की गई।
श्याम साहू ने स्नातकोत्तर की कक्षाए प्रारंभ कराने के साथ ही अन्य विषयो पर भी व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए आवश्यकतानुसार कार्य कराये
जाने की प्रतिबद्वता जताई। इसके अतिरिक्त समिति सदस्यों ने भी परिचय उपरांत कॉलेज के सर्वांगीण विकास की जरुरत को लेकर अपने प्रस्ताव रखे।
बैठक में पारित किए गए प्रस्तावो मे नवीन शिक्षा नीति के तहत छात्र – छात्राओं के अध्ययन के लिए पचास हजार रुपए की पुस्तके क्रय किए जाने की स्वीकृति दी गई।
महाविद्यालय परिसर में पेबर ब्लाक लगाए जाने की सहमति भी बैठक में दी गई। विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों के वाहनो के पार्किंग के लिए भवन के बाहर की तरफ टीन शेड बनाए जाने की स्वीकृति सदस्यों के द्वारा दी गई। इसके अतिरिक्त खेल मैदान समतलीकरण, शिक्षा सत्र 2023-24 में जनभागीदारी मद् में विद्यार्थियो से 400 रुपए के स्थान पर 12 सौ रुपए शुल्क लिए जाने, कम्प्यूटर आपरेटर की नियुक्ती किए जाने तथा महाविद्यालय के प्रांगण में विद्या की देवी माँ सरस्वती की संगमरमर की प्रतिमा स्थापित करने को भी उपस्थिति सदस्यों द्वारा स्वीकृति दी गई।
जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू ने बताया कि सभी प्रस्ताव पारित किए हुए क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत के समक्ष रखेंगे साथ में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला के साथ शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल भेंटकर समस्याओं के निराकरण की मांग करेगा।
कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक मनोहर लाल कोरी ने किया, जवकि आभार माना स्पोर्ट टीचर मुस्तकीन अहमद ने । इस मौके पर राजेंद्र सोनी, डीसी साहू, डा. लक्ष्मीकांत नेमा, सतीष साहू, मयंक रघुवंशी, रामानुज रघुवंशी, प्रिंस समैया, दिनेश चौरसिया, विजय जैन, आशीष सैनी, रिंकु श्रीवास्तव, जितेंद्र रघुवंशी, तुलसीराम यादव, अनिल साहू, आरके नेमा, स्वेता अभिलाषा ठाकुर, प्रतिभा डेहरिया, प्रीति कुशवाहा, सुनील साहू, धर्मदास आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button