कृषिमध्य प्रदेश

संजय नगर की खाद गोदाम में पर्याप्त खाद का है भंडारण, किसानों को भरपूर मात्रा में दी जा रही खाद

विपणन विभाग के प्रबंधक नीरज भार्गव बोले किसान चिंता ना करें पर्याप्त मात्रा में दी जाएगी डीएपी यूरिया खाद
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन के भोपाल रोड स्थित संजय नगर विपणन विभाग की खाद गोदाम में उवर्रकों का भरपूर भंडारण है। जिसके चलते किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा । कुछ किसानों और मीडिया कर्मियों ने यह भ्रामक खबर प्रकाशित कर दी थी की संजय नगर के खाद गोदाम में नकली खाद का स्टाक है ।जिससे किसान भृमित हो गए थे। इस चकरघिन्नी के चलते क्षेत्र के अन्नदाता संजय नगर की खाद गोदाम से खाद खरीदने में कतरा रहे थे । लेकिन उनका यह भ्रम अब दूर हो गया है ।जिला विपणन विभाग के महाप्रबंधक नीरज भार्गव हेड क्लर्क एके पुरोहित का कहना है कि किसान अब बिल्कुल चिंता ना करें। उन्हें असली खादी वितरित की जा रही है । कुछ लोगों ने यह बेवजह भृम फैला दिया गया था कि खाद गोदाम संजय नगर में नकली खाद का भंडारण है । यह खबर बिल्कुल सरदार गलत एवं बेबुनियाद है । भोपाल रोड़ संजय नगर की खाद गोदाम को यह एक सोची समझी साजिश के तहत बदनाम एवं गलत साबित करने की नाकाम कोशिश की गई है। किसान आप बिल्कुल चिंता ना करें यूरिया डीएपी एनपीके सहित पोटाश खाद पर्याप्त मात्रा में वही खाते के आधार पर खरीद कर ले जा सकते हैं। खाद आपूर्ति और रेट को लेकर जिला विपणन विभाग में कृषि विभाग मार्कफेड और सोसाइटी के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई ।जिसमें जिला विपणन महाप्रबंधक नीरज भार्गव ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अन्न दाताओं को अब खाद की कमी नहीं आनी चाहिए। वरना लापरवाहों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। किसानों को प्राथमिकता के आधार पर उनके बही खातों की जांच कर उन्हें पर्याप्त खाद लगातार उपलब्ध कराते रहें । ताकि रबी सीजन की फसल और बोवनी प्रभावित ना हो।
खाद गोदाम में और रखता पर्याप्त स्टॉक…….
जिला विपणन विभाग के बड़े बाबू ए के पुरोहित ने बताया कि वर्ष 2019 –2020में यूरिया उवर्रक का भंडारण 48048 मेट्रिक टन है। डीएपी खाद का 17 727 मेट्रिक टन रखा हुआ है।इसके अलावा एनपीके खाद का भंडारण 5827 मीट्रिक टन है ।एसएसपी खाद का 37012 मेट्रिक टन था। एमओपी खाद का 188 मेट्रिक टन था। जबकि पिछले वर्ष 2021 में यूरिया खाद का स्टॉक 370 12 मेट्रिक तथा डीएपी खाद का स्टॉक 12434 मीट्रिक टन था। एनपीके पोटाश खाद का स्टॉक 147 मीट्रिक टन था।इसके अलावा एसएसपी खाद का भण्डारन था। वर्तमान में यूरिया खाद का खाद गोदाम में स्टॉक 480 48 मेट्रिक टन है डीएपी खाद का स्टॉक 17 727 मेट्रिक टन है एनपीके खाद का स्टॉक 5827 मैट्रिक टन है एसएसपी खाद का स्टॉक 2194 मैट्रिक टन है ।

Related Articles

Back to top button