सिमरी जालम सिंह में स्व परम सिंह लोधी के निधन पर श्रद्धांजलि शोक सभा का हुआ आयोजन
बरिष्ठ समाजसेवियों सहित पार्टी के पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह, जबेरा । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनपद सदस्य परमसिंह लोधी का हृदय गति रुकने से दुखद निधन हो गया था, शनिवार को श्रद्धाजलि शोक सभा का आयोजन किया गया।
जिसमे प्रथम चरण में दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि करते हुए बड़े भाई थानसिंह लोधी एवं पुत्र विनोद सिंह एवं भूपेंद्र सिंह को पगड़ी बांधकर पगड़ी रश्म की गई एवं परिवार की जिम्मेदारी सौपी गई।
द्वितीय चरण में कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो ने दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को सांत्वना एवं सम्बल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
तृतीय चरण में समाज के बरिष्ठ आदरणीय दादा उमराव सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सिमरी जालम से जनपद सदस्य स्वर्गीय परमसिंह लोधी अपने मिलनसार व्यक्तित्व के चलते क्षेत्र में लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में पहचाने जाते थे, अपने क्षेत्र की जन समस्याओं में हमेशा ततपर रहते थे। जिनके निधन से पूरे जनपद क्षेत्र में शोक व्याप्त है ।
अन्य बक्ताओं ने अपने अपने बिचार रखे चतुर्थ चरण में कार्यक्रम के दौरान 2 मिनिट का मौन धारण करें हुए दिवगंत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर परम् पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों मे साथ देवे कामना की सभी लोगों को गंगाजल एवं प्रसाद वितरण किया गया ।
जिसमे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की और शोकाकुल परिवार को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान की कामना की। शोकाकुल परिवार पुत्र विनोद सिंह लोधी, भूपेंद्र सिंह लोधी, चाचा उद्देत सिंह, भाव सिंह, भाई खेतसिंह, थान सिंह, डालसिंह, तेजी सिंह, जुगराजसिंह लोधी, भूरेसिंह लोधी, दामोदरसिंह लोधी, भतीजे जागेश्वरसिंह लोधी, सुनीलसिंह लोधी, दूरगसिंह लोधी, पवनसिंह लोधी, हुकमसिंह लोधी, गजेंद्रसिंह लोधी, दीपकसिंह लोधी, कोदू सिंह लोधी, दीपराजसिंह लोधी, दीपेंद्र सिंह, नीलेश सिंह, देवेंद्र सिंह, नाती दिव्यांश, देवांश, निखिल, विनायक, आदर्श, नितिन, अब्बू सिंह लोधी।
समस्त शोकाकुल परिवार सहित कार्यक्रम में पूर्व ऊर्जा मंत्री दसरथसिंह लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतमसिंह लोधी, सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, बरिष्ठ समाज सेवी संतोष भारती, दीवान सुरेन्द्र सिंह सरपंच, दीवान रघुनाथ सिंह, व्लाक उपाध्यक्ष सुजान सिंह, रामसिंह शिक्षक, मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, किसान संघ अध्यक्ष हरिश्चंद्र राजपूत, किसान मोर्चा अध्यक्ष निजाम सिंह, विधायक प्रतिनिधि गोपाल सिंह, रत्नेश सोनी, हीरा सिंह, त्रिलोक सिह, महेंद्र सिंह, राजकुमार, अजय सिंह, इंद्रजीत, बलवान सिंह, देवेंद्र सिंह, कमल सिंह, नर्मदाप्रसाद राय, दौलत राय, गुड्डा घोसी, रामजी, कोषम सिंह, रामु भैया, रूपेश राय आदि सैकड़ो की संख्या में सम्मलित हुए।



