मध्य प्रदेश

बच्चे को बचाने में हो रही देरी, परेशान मां का फूटा गुस्सा, अगर यह कोई नेता का बच्चा होता, तो इतना टाइम नहीं लगता

3 दिन 66 घंटे से बोरवेल में फसा मासूम
रिपोर्टर: तारकेश्वर शर्मा
बैतूल । बोरवेल में फंसे मासूम तन्मय की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ज्योति साहू ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बच्चे को बचाने में इतना टाइम लगा रहा है. इतना टाइम लगता है क्या? ऊपर से देखने भी नहीं दिया जा रहा कि क्या हो रहा है। मां का कहना है कि फिल्मों में जल्दी बचाव कार्य हो जाता है, लेकिन असल जिंदगी में नहीं. 3 दिन हो गए हैं और वह अपने बच्चे को सलामत देखना चाहती हैं। नाराज मां ने कहा कि अगर यह कोई नेता का बच्चा होता, तो इतना टाइम नहीं लगता।
बच्चे के चाचा ने कहा- खुला पड़ा था बोरबेल…
तन्मय के चाचा राजेश साहू कहना है कि गांव के नानक चौहान के खेत मे सूखा बोरबेल तीन साल से खुला पड़ा हुआ है। शाम पांच बजे बच्चे छुपा-छुपाई खेल रहे थे। इसी दौरान तन्मय उस में गिर गया। खुला पड़ा बोरबेल नियमों को अनदेखा कर तीन साल से ऐसी घटना को आमंत्रण दे रहा था।
वहीं मौके पर बैतूल, नर्मदापुरम, भोपाल और हरदा का प्रशासनिक अमला भी जुटा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि अभी ऑपरेशन में और वक्त लग सकता है. चिंता की बात यह है कि लंबे समय से तन्मय ने कोई रिस्पांस नहीं दिया है । हालांकि स्थिति के मद्देनजर एंबुलेंस, मेडिकल टीम लाइफ सेफ्टी इक्विपमेंट्स के साथ पूरी तरह तैयार है।

Related Articles

Back to top button