मध्य प्रदेश

नगर में आवारा सुअरों की भरमार नहीं लग पा रहा अंकुश

रिपोर्टर : देवेन्द्र तिवारी
सांची । वैसे तो इस स्थल की जिम्मेदारी सम्हालने वाली नगर परिषद बड़े बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने की धींगे मारती दिखाई देती है तथा लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं परन्तु नगर में सुअरों के विचरण से स्वच्छता अभियान को पलीता लगाने जगह जगह नगर में सुअरों का जमावड़ा दिखाई देता है इस मामले से स्थानीय प्रशासन बेखबर बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार यह स्थल विश्व विख्यात पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है तथा इस स्थल पर समय समय पर स्वच्छता अभियान चलाया जाता है तथा इस पर लाखों रुपए की सरकार की बलि चढ़ जाती हैं इतना ही नहीं लाखों रुपए स्वच्छता अभियान की मुनादी विज्ञापनों सहित विभिन्न सामग्री की खरीद फरोख्त की बलि चढ जाती है तथा स्वच्छता के नाम पर अनाप शनाप खर्च किए जाते हैं परन्तु जमीनी हकीकत स्वयं अपनी कहानी बयां करती दिखाई देती है ऐसा भी नहीं है कि प्रशासन इन सबसे बेखबर हो बावजूद इसके किसी का ध्यान नगर में आवारा फिरने तथा नगर में गंदगी मचाकर विभिन्न बीमारियों को न्योता देने वाले सुअरों पर नहीं पहुंच पाती नगर भर में सुअरों का आतंक बढता ही जा रहा है सड़कों सहित गलियों नालियों पानी भरे गढ्ढों में सुअरों की कुलाटे तथा गंदगी मचते दिखाई देती है हालांकि अनेक बार इस समस्या से प्रशासन में बैठे लोगों को नागरिकों ने मौखिक रूप से तथा अनेक बार यह समस्या अखबारों की सुर्खियां बटोर चुकी है परन्तु स्थानीय प्रशासन को सुध लेने की फुर्सत नहीं मिल पा रही है जिससे नगर में नगर परिषद प्रशासन में बैठे लोगों पर उंगली तो उठती ही है साथ ही नगर में लोगों की जुबान पर स्वच्छता के नाम पर होने वाले लाखों रुपए खर्च करने की चर्चा भी शुरू हो जाती है वैसे तो इस स्थल पर समय समय पर अनेक विशिष्ट अतिविशिष्ट लोग आते जाते रहते हैं तब मात्र स्वच्छता अभियान सड़कों तक सिमट कर रह जाता है तथा प्रशासन अपनी वाहवाही बटोरने में देर नहीं करता बावजूद इसके नगर के भीतरी हिस्से पूरी तरह गंदगी की चपेट में जकड़े दिखाई पड़ते हैं ऐसा भी नहीं है कि नगर परिषद में सफाई कर्मियों को कोई कमी हो अथवा संसाधनों की कमी हो वरन इन सबके चलते नगर में जगह जगह गंदगी की भरमार बनी रहती है इन गंदगी को और अधिक बृद्धि करते आवारा सुअरों के क्षुंड आसानी से दिखाई देते हैं इन पर लगाम लगाने प्रशासन कोई क़दम नहीं उठा पा रहा है जिससे नगर में विभिन्न बीमारियों के फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button