मध्य प्रदेश

सड़क सुरक्षा जन अभियान को लेकर पुलिस अधीक्षक ने यातायात रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

यातायात नियमों से सुसज्जित 3 यातायात रथ को संपूर्ण शहर/ग्रामीण क्षेत्र में यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करेगा
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सड़क दुर्घटनाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में कमी लाने हेतु जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के द्वारा मंगलवार को दोपहर में मालगोदाम चौक से यातायात नियमों से सुसज्जित 3 यातायात रथ कोे तीनों यातायात थाना क्रमशः थाना यातायात मालवीय चौक, थाना यातायात घमापुर, थाना यातायात गढ़ा क्षेत्र हेतु यातायात नियमों के प्रचार -प्रसार हेतु हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
यातायात रथों को यातायात पुलिस के द्वारा जिला जबलपुर के शहर/ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण कराकर सभी प्रकार के वाहन चालक/आम नागरिकों/बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जावेगा।
शुभारंभ के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) गोपाल प्रसाद खाण्डेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर उत्तर/यातायात) प्रदीप शेण्डे, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) मधुकर चौकीकर, पंकज परमार, थाना प्रभारी यातायात गढ़ा हेमन्त कुमार बरहैया, थाना प्रभारी यातायात मालवीय चौक मोहन सिंह ठाकुर, प्रभारी थाना यातायात घमापुर दिनेश शर्मा एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button