मध्य प्रदेश
समीक्षा बैठक में बनवार पहुंचे जबेरा बीआरसीसी जन शिक्षक एवं शिक्षकों ने किया स्वागत
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । बनवार जन शिक्षा केन्द्र में समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ जिसमें जनपद शिक्षा केंद्र जबेरा से बीआरसीसी प्रबेन्द्र बैध जी ने उपस्थित होकर शासन की बिभिन्न योजनाओ का क्रियान्वयन सही समय पर करने के लिए बनवार जन शिक्षा केन्द्र के अन्तर्गत आने वाले सभी शालाओ के शाला प्रभारियो को आदेशित किया । प्रबेन्द्र बैध का प्रथम बार जन शिक्षा केन्द्र बनवार आगमन पर जन शिक्षक रघुवीर प्रसाद एवं दुर्गेश चौहान एवं समस्त शाला प्रभारियो ने बीआरसीसी का पुष्प माला एवं जागेश्वर नाथ की छबि भेंट कर स्वागत किया।



