राहुल रजक अखिल भारतीय रजक महासंघ के जिला अध्यक्ष नियुक्त
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अखिल भारतीय रजक महासंघ मध्यप्रदेश के द्वारा रजक समाज के विकास के लिये निष्ठा लगन व सक्रियता के साथ ही सर्व सम्मति से लिये गए निर्णय एवं भगवतीलाल बारिया, (छोटू भईया) प्रधान संरक्षक, संदीप रजक राष्ट्रीय संयोजक की सहमति एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक रजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी संतोष मालवीय की सहमति से राहुल रजक को जिला रायसेन का आगामी दो वर्षों के लिए यूथसेल जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समाज में खुशी की लहर।
साथ ही अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत कार्यकारिणी का चयन एवं प्रदेश अध्यक्ष से परामर्श करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान करने समय- समय पर संगठन की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी से अवगत कराने के लिए कहा है वह समाज बंधुओं को अधिक से अधिक जोड़ने एवं संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप सक्रियता से कार्यों को क्रियान्वित करने हेतू अधिकृत किया गया है। संगठन के अनुशासन एवं नियमों का पालन कर समाज हित में संगठन द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने की हिदायत दी है।
राहुल रजक के जिला अध्यक्ष बनने पर समाज बंधुओं ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी है।



