आंगनबाड़ी केंद्र में मंगल दिवस पर केक काटकर मनाया गया बच्चों का जन्मदिन
रिपोर्टर : नसीम अली
रायसेन । महिला बाल विकास सांची परियोजना सेक्टर की आंगनवाड़ी केंद्र मुश्काबाद इंदिरा आवास में परियोजना अधिकारी सांची और सेक्टर सुपरवाइजर नीता अहिरवार के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मंगल दिवस मनाया गया।
इस दौरान बच्चों के जन्म दिन पर केक काटा गया। एवं बच्चों को उपहार स्वरूप बोल भेंट की गई। महिलाओं को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जानकारी देकर स्तनपान के लिए जागरूक किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सफीना बी ने बताया माताओं को बच्चों की बढ़ती उम्र के साथ पोषण आहार सहित खानपान के स्तनपान का महत्व बताया। मंगल दिवस के माध्यम से बच्चों को आंगनवाड़ी में आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आंगनबाड़ी में पोषण आहार देकर स्वास्थ्य में सुधार करवा रहे हैं।
केंद्र में आने वाली गर्भवतियों को खुद के स्वास्थ्य के साथ गर्भ में पलने वाले शिशु के पोषण आहार और सही समय पर टीकाकरण की बातें समझाई गई। स्वस्थ तन-मन सशक्त बचपन के लिए जरुरी होता है। कार्यक्रम में बच्चों को टॉफी बिस्किट बांटी गई बच्चों में जन्म उत्सव मनाने को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान सहायिका ज्योति विश्वकर्मा, सहित ग्राम बच्चे एवं महिलाएं उपस्थित थी।



