मध्य प्रदेश

सिहोरा में ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । सिहोरा थाना क्षेत्र में बुधवार को ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रुकमणि पेलेस में किया गया।
इस शिविर प्रशिक्षण के माध्यम से ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को सामुदायिक पुलिसिंग के बारे में बताया गया । प्रशिक्षण शिविर के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेश सिंह बघेल, सिहोरा एसडीएम आशीष पान्डे, एसडीओपी भावना मरावी, सिहोरा जेल प्रभारी दिलीप नायक के साथ अतिरिक्त पूर्व थाना प्रभारी रहे अशोक तिवारी एवं अखिल वर्मा के द्वारा ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को पुलिसिंग के बारे में एवं ग्राम रक्षा समिति की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ ही सभी ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को प्रतिक्षण दिया गया ।
कार्यकम में उपस्थिति रहें। सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे, उपनिरीक्षक इकबाल खान, ग्राम रक्षा समिति कमाण्डो नजीम, आरक्षक परमजीत यादव, लक्ष्मी, राहुल पटेल, हेमन्त शर्मा, राजेश पटेल सहित स्थानीय पुलिस स्टाप मौजूद रहा ।

Related Articles

Back to top button