मध्य प्रदेश
सिलवानी आशा -ऊषा कार्यकर्ताओं ने सीएमएचओ के नाम बीएमओ को दिया ज्ञापन
सिलवानी। आशा ऊषा कार्यकताओं ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम बीएमओ एचएन मांडरे को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि आशा एवं उषा कार्यकर्ता का मध्यप्रदेश में निरंतर शोषण हो रहा है हम लोग दिन- रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं जरूरत पड़ने पर भी बच्चों और घर परिवार को छोड़कर आधी रात में भी हम मरीजों के लिए उपलब्ध रहते हैं, परंतु हमे इतना वेतन नहीं मिल पा रहा है कि हम स्वयं का खर्च चला सके तो हम परिवार कैसे पाल सकेंगे।



