क्राइम

दुर्गाची नाला के पास, बाइकों की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
जबलपुर । पाटन तहसील के कटंगी थाना क्षेत्र में दो मोटर साइकिल की भीषण भिड़ंत में दो व्यक्ति की दर्दनाक मौत का मामला सामने आ रहा है। डुंगरिया कैमोरी के बीच दुर्गाची नाला के पास एक्सीडेट होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को दो बाईक की आपस में भिड़ंत होने से बाईक सवार हरी सिंह लोधी अपनी टीव्हीएस स्टार बिना नम्बर की मोटर सायकल से कटंगी तरफ से अपने घर बक्सवाही जा रहा था शाम के समय कैमोरी से डुंगरिया कालोनी के बीच दुर्गाची नाला के पास मोटर सायकल की भिड़ंत में चालक हरिसिंह लोधी उम्र 27 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गयी है। एवं बिना नम्बर की मोटर सायकल भी छतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। वही ओमकार सिंह गोंड़ निवासी कैमोरी ने बताया कि शाम को डुंगरिया कैमोरी के बीच दुर्गाची नाला पर काफी भीड़ लगी देखी,पास में जाकर देखा 2 बाईक आपस में टक्कर होने से छतिग्रस्त हालत में पड़ी थी वही एक व्यक्ति सफेद रंग की शर्ट पहने जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा है। मृतक की पहचान राजेश यादव निवासी कोनीकला थाना पाटन एवं हीरोे कम्पनी की एचएफ डीलक्स मोटर सायकल रोड किनारे छतिग्रस्त हालत में पडी थी। पंचनामा कार्यवाही कर शवों को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

Related Articles

Back to top button