क्राइम

10 लाख रूपये एवं गृहस्थी का सामान के लिये प्रताडित करने वाले आरोपी पति एवं अन्य के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
जबलपुर । त्रिमूति नगर दमोह नाका निवासी नेहा पाण्डे उम्र 23 वर्ष ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर अपने पति एवं अन्य के विरुद्ध महिला थाने में मामला दर्ज कराया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार नेहा पांडे ने शुभम पाण्डे से प्रेम प्रसंग के चलते परिवार की सहमति से शादी कर वैवाहिक जीवन का निर्वाहन कर रहे थे कुछ दिन बाद ही उसका पति शराब पीकर मारपीट करने लगे एवं ससुर जागेश्वर पाण्डे, ननद प्रीति मिश्रा, कीर्ति, ज्योति मिश्रा, तृप्ति पाण्डे, शक्ति पाण्डे एवं भांजी शादी के बाद से ही दहेज में 10 लाख रूपये और गृहस्थी का सामान की मांग करने लगे इसी बात को लेकर सभी लोग गाली गलोज कर मारपीट करते थे और दहेज लाने के लिये उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे दिनांक 4-12-22 को पति, ससुर और छोटी ननद ने दहेज न देने की बात से उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। लिखित शिकायत पर आरोपी शुभम पाण्डे, ससुर जागेश्वर पाण्डे, ननद प्रीति मिश्रा, ननद ज्योति मिश्रा, ननद कीर्ति, ननद शक्ति पाण्डे, ननद तृप्ती पाण्डे भांजी सभी निवासी भैरव बाबा मंदिर गंगानगर थाना संजीवनी नगर के विरूद्ध दहेज अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Back to top button