मध्य प्रदेश

पवित्र नगरी जागेश्वर धाम में हो रही अवैध शराब मांस, मदिरा, गाजा की बिक्री को बंद करने हेतु ज्ञापन

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जागेश्वर धाम बांदकपुर में शनिवार को ग्राम पंचायत बांदकपुर सार्वजनिक न्यास श्री जागेश्वर नाथ जी मंदिर मानव कल्याण भगवती संगठन व्यापारी संघ बांदकपुर आदि संगठनों के द्वारा सामूहिक रूप से एकत्र होकर एक रैली निकालकर नायब तहसीलदार हिंडोरिया मंडल बांदकपुर मे पुलिस चौकी मे मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया । जिसमें कहा गया है कि बांदकपुर एक पवित्र नगरी है जैसे स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने घोषित किया है इस पवित्र नगरी में अवैध रूप से मांस, मदिरा, गांजा आदि का खुले रूप से अवैध विक्रय होता, बांदकपुर मैं आए दिन बहुत बड़ी संख्या में मेले लगते हैं जिसमें यहां सुलभ शौचालय की व्यवस्था ना के बराबर है इन संगठनों ने ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री से मांग की है कि क्षेत्र में अवैध मांस मदिरा की बिक्री बंद की जाए पुलिस प्रशासन मुस्तैद होकर काम करें वाह लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को सुलभ बनाया जाए । ज्ञापन देने में बड़ी संख्या में सभी समाज वर्ग की महिलाएं पुरुष वह बच्चे सम्मिलित हुए ग्राम पंचायत बांदकपुर व्यापारी संघ बांदकपुर मानव भगवत नशा मुक्ति अभियान के तत्वाधान में हुए इस कार्यक्रम में बांदकपुर के सरपंच सुनील डबुल्या, व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्रीराम शुक्ला, अशोक रजक दमोह से महेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button