मध्य प्रदेश

चौकी प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को बताए नशे के दुष्परिणाम, साइबर फ्राॅड से बचने के तरीके बताए

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । यातायात नियम और नशे के दुष्परिणाम बताने के लिए थाना नोहटा में बाल अधिकार के रूप में कार्य कर रहे बनवार चौकी प्रभारी शत्रुघ्न दुबे ने छात्र -छात्राओं से संवाद किया। शनिवार को विवेकानन्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशे के दुष्परिणाम बताए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए यातायात के नियमों का पालन करें। उन्होंने साइबर अपराधों को लेकर भी संवाद किया। विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर मित्रता नहीं करें। किसी भी व्यक्ति को मोबाइल या बैंक का ओटीपी सहित अपनी निजी जानकारी शेयर नहीं करें। चौकी प्रभारी ने विद्यार्थियों को अपना मोबाइल नंबर नोट कराकर कहा कि कोई भी परेशानी हो या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस व परिजनों को बताएं। शिकायत करने वाले का नाम व पहचान गुप्त रखेंगे। इसके साथ ही चौकी प्रभारी शत्रुघ्न दुबे ने छात्र-छात्राओं को डायल 100 सेवा, मेडिकल इमरजेंसी नंबर 108, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के संबंध में बताया. उन्होंने नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अपने परिवार तथा रिश्तेदारों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के बारे में बताकर उन्हें मादक पदार्थों का सेवन करने से रोकें,स्वयं भी कभी मादक पदार्थों का सेवन न करें। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं के साथ प्राचार्य सत्यवान खरे सहित विद्यालय प्रबंधन भी मौजूद रहा है।

Related Articles

Back to top button