क्राइम
व्हीकल मोड़ शराब दुकान के पास : यूपी के ट्रक चालक से मारपीट
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
जबलपुर। व्हीकल मोड़ शराब दुकान के पास बिना कारण ही छाजन जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश के ट्रक चालक से मारपीट का मामला सामने आया है।
अधारताल थाने में अभिषेक मिश्रा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम छाजन जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह ट्रक में ड्राइवर है। ट्रक में एलम्को विकलांग फैक्ट्री का सामान लेकर जबलपुर आया था ट्रक खाली करने के बाद व्हीकल मोड़ महाराजपुर शराब दुकान से शराब लेकर पिया एवं अंडे के ठेले पर अण्डा खाने खड़ा था उसी समय वहां पर 2 अज्ञात लड़के अण्डे वाले को पैसे देने की बात पर से उससे विवाद करने लगे एवं गाली गलौज कर मारपीट कर रहे थे तभी उसकी आंख के पास उन लड़कों ने चोट पहुॅचा दी रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



