मध्य प्रदेशराजनीति
भाजपा के सुघोष अभियान के तहत, रानी दुर्गावती मंडल की कार्यशाला संपन्न
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
जबलपुर। भाजपा सोशल मीडिया एवँ आईटी विभाग के सुघोष अभियान के तहत रानी दुर्गावती मंडल की कार्यशाला का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर गंगानगर में किया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सोशल मीडिया के विषय में जानकारी देते हुए उसके उपयोग, कार्यशैली, उसके दुष्प्रभाव और संगठन के लिए किस तरह उसका उपयोग हम कर सकते है इस पर जानकारी दी। कार्यशाला में हरीश ठाकुर, कमलेश यादव, अतुल दुबे, मंडल के प्रणय गुप्ता, मोनू पटेल, सनी बखारु, अतुल चौरसिया के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



