गढ़ी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती मनाई गई
रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी । ग्राम पंचायत गढ़ी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती मेन बस स्टैंड पर मनाई गई। जिसमें हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की विचारों को समस्त लोगों के सामने रखा गया और बताया गया कि हमारे देश के ऐसे प्रधानमंत्री जो किसी को प्रधानमंत्री ही नहीं देश के अर्थशास्त्री देश के कवि तन मन धन हमारे देश पर नोछाबर करने वाले अटल बिहारी वाजपेई जी हमारे देश के गौरव थे । उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्यप्रदेश के एक छोटे से ग्राम बटेश्वर में हुआ था वह एक मध्यम वर्ग से थे और उन्होंने अपना राजनीतिक कैरियर भारतीय जनता पार्टी से शुरू किया और वह मेहनत और लगन एवं जनता की सेवा करने के पीछे नहीं हटे और देश की जनता ने उनको प्रधानमंत्री बनाया । उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया गणमान्य नागरिकों ने उनके विचारों पर अमल किया है और उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता भागचंद चौरसिया, भगवान सिंह धाकड़ कड़ैया पेट्रोल पंप, मंडल उपाध्यक्ष नीरज चौरसिया, मनोहर लाल जैन, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया, उपाध्यक्ष नितिन माहेश्वरी, सतीश जैन, पंच ऋषभ जैन, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश बाबू जाटव, अंकित जैन, ओमकार सिंह कुशवाहा, सुनील चौरसिया, प्रमोद चौरसिया, महामंत्री नीलेश विश्वकर्मा, जयदीप चौरसिया, आशीष मालवीय इत्यादि उपस्थित रहे।



