क्राइम

हेड कांस्टेबल के सरकारी निवास पर जुआं पकड़ाया, 24 जुआरियो से 5 लाख 90 हजार रुपये और 6 चार पहिया वाहन जब्त

रिपोर्टर : पवन सिलावट
बरेली । पुलिस विभाग अपराधों की रोकथाम के लिए है, लेकिन रायसेन जिले में पुलिसकर्मी ही अपराधों में लिप्त हैं। यह बात जिले के बरेली थाने में सामने आई है। यहां पुलिस ने पुलिस लाइन में ही प्रधान आरक्षक अमोल बोरकर के सरकारी आवास में चल रहे जुआं फड़ पर छापेमारी करते हुए 24 जुआरियो से 5 लाख 90 हजार रुपये जब्त किए हैं। 6 चार पहिया गाड़ियां भी पुलिस को यहां मिली हैं।
जानकारी के अनुसार बरेली
पुलिस की नाक के नीचे पुलिस कर्मी खिला रहा था जुआ बताया जा रहा है एक माह से जुआ संचालित हो रहा था बाहर के जुआरी जुआ खेलने आ रहे थे भोपाल, पिपरिया , मंडीदीप के खिलाड़ी यहां लाखो का जुआ खेलने आते थे पुलिस कर्मी खुद जब जुआ खिला रहा है तो डर किस बात का । पुलिस के संरक्षण में चलने वाले जुएं में जुआंरी निश्चिंत थे।
लेकिन जैसे ही कल बरेली टीआई जगदीश सिद्धू का तबादला रायसेन हुआ ओर नए टीआई आशीष सप्रे ने थाना सम्भाला वैसे ही रात को दबिश देकर पुलिस लाइन से जुआ पकड़ा । लेकिन पुलिस ही अगर ऐसे काम करवाने लगे तो समझ सकते है क्या हालात होंगे , सवालों के घेरे में निवर्तमान टीआई जगदीश सिध्दू भी है बजह भी साफ है टीआई के सरकारी आवास के पीछे इस प्रधान आरक्षक का आवास था ।
जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक अमोल बोरकर को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल ने निलंबित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button