राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया
बेगमगंज । शा. हाई स्कूल खजुरिया बरामद गढ़ी मे म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के सहयोग से राष्ट्रीय गणित दिवस 2022 का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य राजनदेव शर्मा ने गणित के महत्व को समझाते हुए बताया कि हर साल 22 दिसंबर राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास दिन गणित के दिग्गज श्रीनिवास रामानुजन का जन्म हुआ था।
शिक्षक राजन देव शर्मा ने बताया कि गणित में पढ़ना पड़ेगा। गणित में मेहनत करने से छात्र भागते हैं। पिछले कई सालों से कुछ स्टैंडर्ड सवाल पूछे जा रहे हैं। इससे छात्र भाग रहे हैं।
कार्यक्रम के स्त्रोत शिक्षक नरेश कुमार अहिरवार ने बताया कि इस दिन गणित के शिक्षक और छात्रों को इस विषय को आसान बनाने और लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि गणित से संबंधित क्षेत्रों में टीचिंग लर्निंग मैटेरियल्स के विकास उत्पादन और प्रसार किया जा सके। गणित के फार्मूले से बच्चे भागते हैं। गणित में कांसेप्ट की जरूरत होती है। यहां पर रटने से काम नहीं चलता है। ऐसे में कई छात्र गणित विषय नहीं पढ़ना चाहते हैं।
शिक्षक अरविन्द ने बताया कि रामानुजन को बचपन से ही उन्हें गणित में काफी रूचि थी। उन्होंने किसी भी तरह की कोई औपचारिक शिक्षा नहीं ली थी लेकिन उन्होंने अपने जीवन में ऐसी-ऐसी खोजें कीं कि बड़े-बड़े गणितज्ञ हतप्रभ रह गए थे।
शिक्षक अनस खां ने बताया कि रामानुजन ने 12 साल की उम्र में त्रिकोणमिति में महारत हासिल कर ली थी और बिना किसी की सहायता के खुद से कई प्रमेय भी विकसित किए।
स्त्रोत व्यक्तियों के द्वारा फिल्म का प्रदर्शन , जितनी लंबे उतने ही चोड़े हैं आप कितना है आपका वजन एक मिनट में रुपए पैसे गिनना वजन का अनुमान लगाना कितना कितना पानी है, कौन गिनेगा सबसे ज्यादा बीज जन्मदिवस का मैजिक वर्ग बनाना पिरामिड एवं घन के आयतन के बीच शंकु गोले और बेलन की त्रिज्या का अनुपात 123 होगा गोले और घन के आयतन में संबंध ठोस 3 डी बहुभुजीय आकृतियों मे ईलर का सूत्र का सत्यापन कराना, पास्कल ट्रायंगल, जियो बोर्ड पर वृत्त संबंधी, पाई का मान ज्ञात करना, पोस्टर प्रदर्शनी गतिविधि प्रश्न मंच चित्रकला निबंध प्रतियोगिताए आयोजित की गई ।
प्रश्न मंच प्रतियोगिता में अंकित एवं शिल्पी, चित्रकला प्रतियोगिता सौरव और लक्ष्मी , भाषण प्रतियोगिता में शैलेन्द्र और रीना शायरा विजय रहे। इन्हें स्मृति चिन्ह के साथ साथ प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।
छात्रो ने अपने फीड बैक मे बताया कि गणित दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रायोगिक मण्डल लाभार्थीयों के लिए अधिक सार्थक सिद्व हुआ हैं साथ ही इस प्रकार की कार्य शालाओं की निरन्तर आवश्यकता हैं ताकि हम नवाचारी शीक्षण से निरन्तर अवगत होते रहें। संस्था के शिक्षक का सराहनीय योगदान रहा ।




