मध्य प्रदेश
भाजपा ने 954 बूथों में “सुशासन दिवस” के रूप में मनाई अटल जी की जयंती
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
जबलपुर । देश के गौरव भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 98 जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा शहर के सभी 954 बूथो में अटल जी का जन्मदिन मनाया गया। केंद्रीय नेतृत्व एवँ प्रदेश नेतृत्व के तय कार्यक्रम अनुसार अटल जी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मानने का निर्णय लिया गया है। पूर्व विधानसभा के महर्षि अरविंद वार्ड में साँसद राकेश सिंह ने सुशासन दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आज हम जिस भारत मे रहते है उन सपनो को पूरा होते जिन्हें हमारे नेता स्व. अटलबिहारी वाजपेयी ने देखा था और इसे हमारा केंद्रीय नेतृत्व पूरा कर रहा है। हर बूथ में सुनी:प्रधानमंत्री के मन की बात:- साँसद राकेश सिंह ने पश्चिम विधानसभा के वीरेंद्र पूरी वार्ड के बूथ क्र 172 में मन की बात कार्यकर्ताओं एवँ स्थानीय जनो के साथ सुनी।



