क्राइम

दो मोटरसाइकिल सहित 12 नग चिरान सागोन लकड़ी जप्त, गढ़ी वन परिक्षेत्र के जुझारपुर बीट का मामला

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । रायसेन जिला खनिज संपदा और जंगलों से संपन्न है और ऐसे में यहां पर खनिज माफिया और वन माफिया बड़ी मात्रा में सक्रिय रहते हैं। वही वन माफियाओं पर नकेल कसने के लिए रायसेन सामान्य वन मंडल अधिकारी अजय कुमार पांडे ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए अपने वन कर्मियों पर कार्य लापरवाही बरत रहे थे, जिसकी सूचनाएं सामान्य बन मंडल अधिकारी अजय कुमार पांडे को मिल रही थी, कल अजय कुमार पांडे के निर्देशन पर गढ़ी रेंज के जुझारपुर बीट से ग्राम के जीवन अहिरवार पुत्र आशाराम अहिरवार को वन कर्मियों के द्वारा सागोन लकड़ी के चिरान एवं दो मोटरसाइकिल सहित लगभग 12 नग चिरान लकड़ी जप्त की गई, एक चोर जीवन अहिरवार मौके पर पकड़ा गया परंतु दूसरा अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया। डीएफओ अजय कुमार पांडे की कार्रवाई से चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button