कृषिमध्य प्रदेश

10 घंटे की बजाए सिर्फ 4 घंटे हो रही सप्लाई में कैसे होगी फसलों की सिंचाई, किसान परेशान

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । रबी सीजन की फसलों में सिंचाई के लिए MPSEB के द्वारा दी जा रही बिजली में कटौती की जा रही है जिससे किसानों को पर्याप्त बिजली न मिलने से खेतों में लगी फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। जी हां फसलों की सिंचाई के लिए दस घंटे बिजली का शेड्यूल किसानों के लिए मुसीबत साबित हो रहा है। किसानों को दिन में छह घंटे के बजाए महज तीन से चार घंटे बिजली किश्तों में मिल पा रही है। सबसे ज्यादा शिकायत खमरिया फीडर के गांव खमरिया अमतरा मुडारी बराखार बीजाडोगरी सहित अन्य फीडर में मिल रही है। किसानों को इन दिनों सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। रात 10 बजे से दो बजे बिजली का लाभ लेने के किसान कड़कड़ाती ठंड में खेतों में तैनात रहते हैं । मोटर पंप चालू करने में पांच सात मिनट की देरी होने पर पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल पाता। कमल सिंह मुडारी, विश्वनाथ सिंह बराखार, देवीसिंह आनरी किसानों की परेशानी यह है कि विद्युत सप्लाई नोहटा विद्युत वितरण केंद्र के द्वारा और बिलिंग हर्रई तेजगढ़ विद्युत वितरण केंद्र से होती है जिससे किसानों की समस्या अधर में लटक कर रह जाती है किसानों की सुनाई ना तो नोहटा विद्युत वितरण केंद्र के अधिकारी करते हैं और हर्रई तेजगढ़ के अधिकारी हमारे विद्युत वितरण केंद्र से बिजली सप्लाई नहीं होने की बात करके किसानों की समस्या से कन्नी कट जाते हैं।

Related Articles

Back to top button