मध्य प्रदेश

नूतन वर्ष के स्वागत में डूबा उमरियापान, क्षेत्रवासियों ने आतिशबाजी और डीजे की धुन में थिरकते हुए मनाया जश्‍न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l 2022 की बिदाई व 2023 के स्वागत का जश्न उमरियापान सहित ग्रामीणो क्षेत्रों में नूतन वर्ष उत्साह व उल्लास के बीच मनाया । घड़ी की दोनों सुई जैसे एक हुई आसमान में आतिशबाजी के साथ म्यूजिक व डांस की धूम शुरू होने लगी । घड़ी की दोनों सुई जैसे एक हुई आसमान में आतिशबाजी के साथ म्यूजिक व डांस की धूम शुरू होने लगी । होटल, रेस्टोरेंट में डांस, म्यूजिक और पार्टी के बीच युवाओं ने एक दूसरे का साथ रहकर इस पल को यादगार बना दिया । देर रात तक युवाओं ने डीजे की धुनों पर थिरके और नए साल का स्वागत किया । नए साल के स्वागत और पुराने साल की विदाई के लिए शनिवार सुबह से ही तैयारी शुरू हो गई थीं । हर किसी ने अपने अपने अंदाज में जश्न में डूबने की प्लानिंग की थी। कोई दफ्तर से जल्द घर आने को आतुर था तो कई लोग पर्यटक स्थलों पर पहुंच आयोजन को अंतिम रूप देने में जुटे थे । भारत के भौगोलिक केंद्र बिंदु करौदी पर्यटक स्थलों पर काफी संख्या में पहुंचे पर्यटक भी होटल व रेस्टोरेंट में इस पल को विशेष यादगार बनाने के लिए तैयार रहे । गुनगुनाती धूप के बीच दिन चढ़ने के साथ इसमें तेजी आने लगी और शाम तक उल्लास का माहौल बनने लगा । गांव से लोग ने विभिन्न होटल- रिसोर्ट में लेट-नाइट पार्टी करते रहे। कई रेस्टोरेंट में डिनर पर लजीज व्यंजन परोसे गए। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी लोगो ने रिश्तेदारों, दोस्तों को नए साल के संदेश भेजकर शुभकामनाएं दी । इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कईयों ने सालभर के अपने अनुभव को भी साझा किए।
बाजार रहे गुलजार, खूब हुई खरीदारी
नए साल पर अपनों को उपहार देने के लिए गिफ्ट की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आई। रंग, बिरंगी व म्यूजिकल ग्रीटिंग कार्ड, प्रिंटेड काफी मग, कीचेन, हैंड वाच, लाफिंग बुद्धा, डियो आदि उपहार की खरीदारी की।बुरी आदतों को छोड़ने का लिया संकल्प । नए साल पर बुरी आदतों को त्याग कर नए तरह से जीने का भी लोगो ने संकल्प लिया । किसी ने तंबाकू, सिगरेट, शराब को त्याग करने का संकल्प लिया तो कईयों ने अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाने व जरूरतमंदों की मदद करने का प्रण लिया।
उमरियापान बड़ी मांई मंदिर में पूजा करने का भक्तों का लगा रहा तांता
ग्रामीण क्षेत्र के तमाम मंदिरों में नववर्ष की पूर्व संध्या पर विशेष पूजा अर्चना हुई। बड़ी माई ऐतिहासिक मंदिर में श्रद्धालुओं ने माता रानी की सेवा में मध्य रात्रि पूजा की ।
बिरासन माता एवं महादेवी माता मंदिर में माता का विशेष श्रृंगार कर पूजन किया गया। वही भक्तो का अलग- अलग स्थान पर आना- जाना लगा रहा ।

Related Articles

Back to top button