मध्य प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग की परामर्श दात्री बैठक संपन्न

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी

दमोह । सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय परामर्श दात्री बैठक सीएमएचओ सभाकक्ष में संपन्न हुई।
प्रांतीय प्रवक्ता बीएम दुबे ने बताया कि इस बैठक में म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, अजाक्स संघ तथा वाहन चालक संघ की ओर से लिखित प्रस्ताव आए जिन पर सीएमएचओ डॉ. संगीता त्रिवेदी ने बिंदुवार चर्चा कर स्थापना प्रभारी डीसी गुप्ता एवं अन्य संबंधितों को समस्या के निराकरण हेतु निर्देश दिए। केआर पांडे ने स्वास्थ्य विभाग में पथरिया ब्लाक में एएनएम को नियमानुसार सिम देने, अनमोल एप एवं एनसीडी एंट्री आउटसोर्स से कराने, स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीमार पड़ने पर जिला अस्पताल में दो कमरों को आरक्षित करने, 10 वर्ष से अधिक समय से कलेक्ट्रेट या संविदा में काम करने वाले कर्मचारियों के नियमितीकरण की बात कही। मोहन आदर्श ने एससी एसटी के रोस्टर के अनुसार नियुक्तियां करने की बात कही, राकेश हजारी ने जीपीएफ स्लिप में आ रही त्रुटियों को शीघ्र सुधारने पर जोर दिया। एसएन तिवारी ने जीपीएफ एवं सर्विस बुक की डुप्लीकेटिंग कापी कर्मचारियों को प्रदान करने का सुझाव दिया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. राजेश नामदेव, बीएम गौतम, कुंज बिहारी दुबे, संजीव जैन, अभय तिवारी, प्रदीप स्वामी, अनिल जैन, महेंद्र अहिरवाल, महमूद सिद्दीकी, गणेश दुबे, राममिलन उपाध्याय, प्रमोद अहिरवाल आदि की मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button