देश विदेशमध्य प्रदेश

Bageshwar dham Sarkar : बागेश्वर धाम सरकार बंधेगे विवाह बंधन में

छतरपुर। कई दिनो से सुर्खियों में चल रहे बागेश्वर धाम सरकार यानि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह खुलासा उन्होने स्वयं करते हुए कहा कि वो भी इंसान हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। उन्होने कहा कि उनकी शादी में कुछ लोगों को ही बुलाया जाएगा। शादी का लाइव प्रसारण होगा। हालांकि उनकी शादी किसके साथ होगी इसे लेकर उन्होंने कोई जानकारी नहीं है। बागेश्वर धाम में सोमवार-मंगलवार की रात दिव्य दरबार लगाया गया था। यहां बागेश्वर महाराज ने अपनी शादी के बारे जानकारी दी।
अपनी शादी के बारे में चर्चा करते हुए बागेश्वर महाराज ने कहा कि देखिए हम कोई चमत्कारी, साधु-संत या महात्मा नहीं है। हम एक साधारण इंसान हैं। हम बालाजी की सेवा करते हैं। हमारी शादी की बात चलती रहती है। हम जल्दी ही शादी करेंगे। उन्होंने कहा कि शादी में सभी लोगों को नहीं बुलाया जा सकता है इसलिए हम इसका लाइव प्रसारण करवा देंगे। बागेश्वर धाम सरकार की उम्र अभी 27 साल है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह जल्द ही विवाह बंधन में बंधेंगे। इन दिनों बागेश्वर धाम में गरीब लड़कियों के सामूहिक शादी की तैयारियां चल रही हैं। बागेश्वर धाम में हर साल गरीब लड़कियों की सामूहिक शादी का आयोजन किया जाता है। बागेश्वर महाराज ने कहा था कि सामूहिक शादी में लड़कियों को उनकी गृहस्थी का सारा सामान दिया जाएगा।
क्या खत्म हो जाएंगी शक्तियां
बागेश्वर महाराज को लेकर सोशल मीडिया में कई तरह के दावे किए जाते हैं। बागेश्वर महाराज हनुमान जी के भक्त हैं। अपनी शादी के बारे में उन्होंने एक निजी चैनल में कहा था कि उन्होंने शादी करने के लिए अपने गुरुजी और हनुमान जी से अनुमति ले ली है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि शादी के बाद उनकी शक्तियों में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाई-बहनों में बागेश्वर महाराज सबसे बड़े हैं।

Related Articles

Back to top button