पर्यावरणमध्य प्रदेश

जल संरक्षण की दिलाई शपथ, नशा मुक्ति अभियान में हुआ सम्मान

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन पर नवांकुर संस्था बुंदेलखंड नवनिर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुडिया में जल संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य राजेंद्र पटेल ने छात्र छात्राओं को जल के महत्व के बारे में बताया कहा कि मनुष्य जल के बिना जीवित नहीं रह सकता। हमें बारिश के पानी को भी जमा करना चाहिए। बारिश के पानी को बचाने से ही भूजल स्तर में सुधार होगा। हम सभी को मिलकर मजबूती से यह प्रयास करना चाहिए। शिक्षक जयकुमार जैन ने जल को बचाने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात नशा मुक्ति अभियान के तहत निबंध/ चित्रकला/ भाषण प्रतियोगिता के 40 प्रतिभागियों को प्रमाण से शाला के शिक्षको द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनुराग गौतम, निर्मल राठौर, शीतल रजक, रामदीन पटेल के साथ शाला परिवार वा छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button