मध्य प्रदेश

मकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

सिलवानी। सिलवानी तहसील के ग्राम गदगवा में हरिनारायण आदिवासी के मकान में आग मिलने की सूचना मिलने पर सिलवानी से पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रविवार की रात्रि 4 बजे सिलवानी तहसील के ग्राम गदगवा में हरिनारायण आदिवासी के मकान में आग लग गई थी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने 100 डायल को दी गई। वहा से नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड चालक भगवानदास विश्वकर्मा एवं रीतेश ने आग मकान में रखे भूसे में लगने से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया । आग से मकान और भूसा जलकर राख हो गया। जिससे हरिनारायण आदिवासी का काफी नुकसान हुआ है।

Related Articles

Back to top button