रुद्राक्ष महोत्सव : कुबरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव के चलते देवास और भोपाल से किया जाएगा भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
जाम से बचने के इंतजाम : भोपाल-इंदौर फोरलेन पर सीहोर और देवास के बीच 7 दिन नहीं चलेंगे भारी वाहन
श्रद्धालुओं को जाम से बचाने के लिए यातायात विभाग ने बनाया प्लान, ब्यारा होते हुए सात दिन जाएंगे भारी वाहन
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सीहोर । सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में 16 से 22 फरवरी तक रुद्राक्ष महोत्सव होने जा रहा है। पिछले वर्ष इस महोत्सव में भोपाल-इंदौर फोर लेन पर भीषण जाम लगने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस बार भक्तों को परेशानियों से बचाने के लिए इस फोरलेन सीहोर और देवास के बीच भारी वाहनों के लिए सात दिन तक आवागमन बंद किया जा रहा है। देवास से जाने वाले और भोपाल से आने वाले भारी वाहन सीहोर होकर नहीं गुजर पाएंगे। इन वाहनों को व्यावरा से डायवर्ट किया गया है।
इंदौर से भोपाल आने वाले वाहनों को देवास से डायवर्ट कर दिया जाएगा, जबकि भोपाल से इंदौर जाने वालों को श्यामपुर- ब्यावरा मार्ग से भेजा जाएगा। सीहोर होते हुए जाने वाले भोपाल से देवास की दूरी 152 किमी है। ब्यावरा होते हुए भोपाल से देवास की दूरी 163 किमी है। इस तरह भारी वाहन चालकों 11 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर जाना पड़ेगा। बागेश्वर धाम में इस अवसर पर पंडित प्रदीप मिश्रा जी की कथा सुनने पिछले वर्ष से अधिक लाखों लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। व्यवस्था में पार्किंग के लिए 80 एकड़ जमीन तय की गई है। यातायात प्रभारी ब्रजमोहन धाकड़ ने बताया कि चौपाल सागर से भटोनी जोड़ तक के 6 किमी लंबे मार्ग पर वाहनों को खड़ा करने पर प्रतिबंध रहेगा।
भोपाल और देवास से ही किया जाएगा डायवर्ट :
कुबेरेश्वर धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए जाम से निजात दिलाने के लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।
भोपाल से आने वाले भारी वाहनों को खजूरी जोड़ और डायवर्ट कर ब्यावरा रोड होते हुए देवास के लिए भेजा जाएगा। वहीं देवास से ब्यावरा होते हुए भारी वाहनों को भोपाल के लिए भेजा जाएगा।
वहीं रात के समय सीहोर और आष्टा शहरों के लिए सड़क पर ट्रैफिक नहीं होने पर भेजा जाएगा।
- डोड़ी के घाटी का मैदान : लोकल के भारी वाहनों लिए भी अलग से प्लान तैयार किया गया है। भारी वाहन गलती से देवास के आगे से भोपाल आता है, तो उसे डोडी चौकी के पास स्थित डाबर मैदान पर खड़ा कराया जाएगा। लोकल के भारी वाहनों को भी यहीं पर खड़ा किया जाएगा। वहीं रात के समय सीहोर आष्टा शहरो के लिए सड़क पर ट्राफिक नहीं होने पर भेजा जाएगा
2 आष्टा में चौपाटी के पास खंडवा, कन्नौद और खातेगांव से आने वाले भारी वाहनों को आष्टा के चौपाटी चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा यहां वाहनो को शुजालपुर के जेठड़ा जोड़ से होते हुए कालापीपल, कुरावर, श्यामपुर हुए भोपाल के लिए भेजा जाएगा।
3 फंदा टोल के पास इधर प्रतिबंधित के बाद भी इंदौर जाने वाले वाहन गलती से यदि तय रूट पर आते हैं तो उन्हें यहां से तुमड़ा जोड़ से दोराहा ले जाएंगे, जहां से श्यामपुर, ब्यावरा होते हुए देवास भेजा जाएगा



