मध्य प्रदेश
बाल संस्कार शाला : गायत्री महायज्ञ एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा परिणाम प्रमाण पत्र वितरित
ब्यूरो चीफ शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ग्राम मूड़ला चावल की शासकीय माध्यमिक शाला में गायत्री हवन एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा परिणाम घोषित कर प्रमाण पत्र वितरण किए गए। जिसमे विद्यालय की समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शामिल हुए। प्रतिभाशाली विध्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत भी किया । गायत्री हवन भी किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। यज्ञाचार्य डी.एस ठाकुर, संस्था प्रमुख राजेश इनवती, अनूप तिवारी, साहित्य श्रीवास्तव, संजय चौबे, विकास शर्मा एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।



