बड़वारा विधायक ने ग्राम पंचायतों में वितरित किए टैंकर
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र (बसंत) सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत सिलौड़ी, उमरियापान, कटरिया, इमलिया, के लिए ढीमरखेड़ा से वितरित किए गए टैकर। गर्मी में पानी की दिक्कत को देखते हुए विधायक विजयराघवेंद्र (बसंत) सिंह ने पानी के टैकर उपलब्ध कराए।विधायक ने कहा कि जल है तो कल है हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जल-संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। हम हमेशा से सुनते आये हैं “जल ही जीवन है”। जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती, जीवन के सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिये जल की आवश्यकता होती है। पृथ्वी पर उपलब्ध एक बहुमुल्य संसाधन है जल, या यूं कहें कि यही सभी सजीवो के जीने का आधार है जल। तहसील क्षेत्र ढीमरखेड़ा में गर्मी के दिनों में सूखा घोषित हों जाता हैं इसी सब समस्या को देखकर विधायक विजयराघवेंद्र (बसंत) सिंह के अवस्था के चलते ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मिश्रा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता मास्टर शिवकुमार चौरसिया, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, सुखदेव चौरसिया ने चारों पंचायतों को पानी का टैकर वितरित किया। उमरियापान सरपंच अटल ब्यौहार ने विधायक विजयराघवेंद्र (बसंत) सिंह का बहुत- बहुत धन्यवाद किया कि उमरियापान की जनता को अब टैकर भी उपलब्ध हो गया। इसी बीच ब्लाक अध्यक्ष आनंद मिश्रा, मास्टर शिवकुमार चौरसिया, सरपंच अटल ब्यौहार, सुखदेव चौरसिया, शैलेन्द्र पौराणिक, मंडलम अध्यक्ष मनोज चौरसिया, ओंकार शर्मा, मंडलम उपाध्यक्ष नीरज राय, रविन्द्र परतें, उप सरपंच जागेश्वर सोनी, सचिव सतीश गौतम, सहायक सचिव अतुल चौरसिया, आदि की उपस्थिति रही।



