मध्य प्रदेश

उमरियापान में निकाली गई विकास यात्रा, जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जगह- जगह विकास यात्रा निकल रही हैं l इसी कड़ी में बड़वारा विधानसभा में 5 फरवरी से 25 फरवरी तक विकास यात्रा निकाली जानी है। ग्राम पंचायत उमरियापान में विकास यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों के द्वारा जनप्रतिनिधियों से अपनी समस्याएं भी बताई गईl जनप्रतिनिधियों के द्वारा समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया l लाडली लक्ष्मी योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरित किए गए जिनकी राशन पर्चियां नहीं है और वह व्यक्ति गरीब तबके से आता है उनके लिए राशन पर्चियां भी वितरित की गई ।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक मोती कश्यप, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, जिला पंचायत सदस्य प्रिया सिह, सरपंच अटल ब्यौहार, सरपंच जागेश्वर सोनी, ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह, राजेश ब्यौहार, मंडल महामंत्री आशीष चौरसिया, जयपाल सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुशांक चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया, संदीप सोनी, जितेंद्र अरोरा, प्रमोद गुप्ता, बड्डा गुप्ता, संजीव चौरसिया, सुनील चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, वैभव चौरसिया, राजेश ब्यौहार, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक अतुल चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया, अज्जू सोनी, अंकित झारिया सहित नायब तहसीलदार संदीप सिंह, थाना प्रभारी अनिल काकड़े, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर शिवानी विश्वकर्मा व आशा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे l

Related Articles

Back to top button