भारतीय जनता पार्टी मंडल नोहटा की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण दीपक जोड़कर शुभारंभ किया गया । कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि भावसिंह मासाब, पूर्व महामंत्री भाजपा, मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम दुबे, मंडल महामंत्री घनश्यामसिंह लोधी के साथ मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सहसंयोजक के साथ किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ स्तर की समिति के कार्यकर्ता की पहचाने मजबूती कार्य से हो इस हेतु बैठक में जिला कार्यसमिति द्वारा दिए गए उद्देश्यों को लेकर रखी गई जिसमें मंडल के महामंत्री द्वारा आजीवन सहयोग निधि, बूथ विस्तार, बूथ शुद्धिकरण, टोली कार्यक्रमों को संगठन एप अपलोड के माध्यम से ऑनलाइन करना एवं आगे कार्यसमिति को शक्ति केंद्र बूथ स्तर पर लेकर जाना अपने अपने बूथ को मजबूत बनाना एवं भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता दल जन तक पहुंचा का पार्टी को मजबूती प्रदान करने एवं कार्यकर्ताओं, बरिष्ठो का सम्मान सुनिश्चित करना बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजा भैया सिंह, भोपालसिंह लोधी, रामू यादव, सुरेश प्यासी, गोपालसिंह, देवेंद्र सिंघई, नत्थू सिंह, सुजान सिंह, हेमराज सिंह, परसोत्तम अहिरवार व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



