क्राइम

महिला को टक्कर मार पलटी कार, 2 की मौत, 4 घायल

एनएच 45 डामडोंगरी पर हादसा
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सुल्तानपुर । बुधवार को सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डामडोंगरी में नेशनल हाईवे पर कार ने सड़क पार करती महिला को टक्कर मारी दी, जिस कारण महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं कार अनियंत्रित होकर तीन-चार पलटी खाकर खाई में जा गिरी, जिसमें सवार 5 लोगों में से एक की मौत हो गई। वहीं चार को गंभीर चोटें आई। घटना लगभग 4.30 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार उज्जैन की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 22 सीए 8091 जिला सिवनी की ओर जा रही थी। तभी नेशनल हाईवे पर ग्राम डामडोंगरी में सड़क को पार करती हुई महिला से अनियंत्रित होकर जा टकराई। जिससे महिला दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं कार अनियंत्रित होकर . 3-4 पलटी लेते हुए खाई में जा गिरी। कार में 5 लोग सवार थे, जिसमें चालक दीपक ठाकुर, बृजमोहन, दीपक सिसोदिया, आशीष को गंभीर चोटें आई तो वहीं जय ठाकुर पिता नीलकंठ ठाकुर 18 वर्ष निवासी सिवनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों इलाज के लिए प्राथमिक केंद्र स्वास्थ्य सुल्तानपुर भेजा। जहां डॉक्टर ने जय ठाकुर की मृत घोषित कर दिया, वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर किया गया। गंभीर घायल महिला को औबेदुल्लागंज रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button