मध्य प्रदेशराजनीति

राष्ट्रीय सचिव बोले- मेहनत से कार्य करें और कांग्रेस को मजबूत बनाएं

सिलवानी । सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूत करने और क्षेत्र में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने के लिए राष्ट्रीय सचिव मानसिंह राठौर व जिला अध्यक्ष विकास शर्मा ने नगर के सियरमऊ रोड स्थित विश्वकर्मा गार्डन में युकां कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में राष्ट्रीय सचिव मान सिंह राठौर व जिला अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि कांग्रेस को मजबूती बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका युवाओं की है। वह अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत करें और कांग्रेस मजबूत बनाएं। साथ ही बताया कि कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें एक बूथ पांच यूथ के तहत प्रत्येक बूथ पर अधिक संख्या में युवाओं को जोड़ने और युवाओं को रणनीति तैयार करने व क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए कहा।
बैठक में पुष्पेंद्र रघुवंशी विधानसभा अध्यक्ष, भरत पटेल, रूपेश तंत्वार, जिला उपाध्यक्ष पुनीत समैया, सेवादल जिला अध्यक्ष अभिषेक रघुवंशी, बेगमगंज ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कारोलिया, विशाल सिंह शिल्पी, बद्री विश्वकर्मा, सिलवानी नगर अध्यक्ष मजहर खान, दुर्गेश लोधी पहरिया, रोहित पटेल बेरुआ सहित कई युवक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button