मध्य प्रदेशहेल्थ

झोली में लेकर 6 किलोमीटर चले प्रसूता को, फिर मिली Ambulanc

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
बड़वानी। एमपी की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं कितनी चौकस हैं कि पहाड़ी इलाकों में पांच से छह किलोमीटर तक तो एम्बुलेंस तक पहुंचाने के लिए चलना पड़ता है। इसके बाद एम्बुलेंस और फ़िर अस्पताल।
बड़वानी जिले में एक प्रसूता को झोली से पहाड़ी के नीचे तलहटी में एंबुलेंस तक लाने के लिए छह किलोमीटर चलना पड़ा। महिला को यहां से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार इस मामले में घर वालों की सूझबूझ और आशा कार्यकर्ता के प्रयासों से महिला ने स्वस्थ्य बच्चे को जन्म द‍िया है।
बताया जाता है कि दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र ग्राम उबादगड़ की उपला फलिया निवासी बायका पेमा को प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद महिला को स्वजन और आशा कार्यकर्ता झोली की मदद से छह किमी तक पहाड़ी के रास्ते प्रमुख मार्ग पर लाए।
इसके बाद यहां से महिला को वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। यहां उसका सुरक्षित प्रसव हुआ।

Related Articles

Back to top button