मध्य प्रदेश

टीचर बने DM : UPSC की तैयारी कर रहे युवाओं को ट्रिप व स्पोक दी कलेक्टर ने

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिला में युवाओं को संघ लोक सेवा आयोग एवं मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने ज्ञानाश्रय कोचिंग क्लास का बुधवार की सुबह कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने मॉडल स्कूल के सभागार से शुभारम्भ किया ।
जिला प्रशासन द्वारा आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा के सहयोग से प्रारंभ की गई । ज्ञानाश्रय कोचिंग क्लास पंडित लज्जाशंकर झा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल के सभागार में लगेगी । कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन की पहल पर शुरू की गई हैं। इस कोचिंग क्लास में युवाओं को यूपीएससी एवं एमपीपीएससी की परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जायेगी ।
ज्ञानाश्रय कोचिंग क्लास से जुड़ने करीब पाँच सौ छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया था । स्क्रीनिंग के बाद इनमें से दौ सौ छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।
कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने ज्ञानाश्रय कोचिंग क्लास के शुभारम्भ के अवसर पर युवाओं को एमपीपीएससी और यूपीएससी की परीक्षाओं में विषय के चयन से लेकर, परीक्षा की तैयारी करने और इनमें सफलता प्राप्त करने के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स भी दिये ।

Related Articles

Back to top button