मध्य प्रदेश

पुलिस लाईन में किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, अधिकारियों को रंग गुलाल लगाकर जमकर खेली होली

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में होली पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस लाईन जबलपुर में गुरुवार को दोपहर 12 बजे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह में कलेक्टर जबलपुर सौरभ कुमार सुमन (भा.प्र.से.) तथा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) संजय कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेश सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक कैट शशांक (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली प्रभात शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती आर.डी.भारद्वाज, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर अखिलेश गौर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तुषार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अपूर्वा किलेदार, उप पुलिस अधीक्षक यातायात मधुकर चौकीकर, उप पुलिस अधीक्षक अपराध सुशील चौहान, तथा रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी द्वारा शहर/देहात के समस्त थाना प्रभारियों एवं कर्मचारियों के साथ रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई देते हुये होली खेली।
वहीं शहर एवं देहात के समस्त थानों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा होली खेली गयी।

Related Articles

Back to top button