मध्य प्रदेशविधिक सेवा

महिला जागरूकता अभियान व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का आयोजन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर ग्रामीण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर सोमवार गाधी ग्राम पंचायत में कार्यकम का आयोजन किया गया। ये आयोजन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष में महिलाओं के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी गांधीग्राम पंचायत भवन में तहसील सिहोरा द्वारा किया गया । जिसमें सैफी दाऊदी जिला न्यायाधीश (द्वितीय ) अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत गांधीग्राम सरपंच राधा विवेक चौरसिया की अध्यक्षता में किया गया । एवं रुचि जग्गी महिला बाल विकास अधिकारी सिहोरा शीलू बहन सीएचओ गांधीग्राम, आभा चक्रवर्ती, उषा दुबे शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला के आतिथ्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के उपलक्ष में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को संविधान में प्रदत्त विधि अधिकारों एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं के लिए संवैधानिक अधिकारों एवं शिक्षा का अधिकार संपत्ति का अधिकार के संबंध में तथा घरेलू हिंसा दहेज निषेध कानून बाल विवाह कानून के संबंध में विस्तृत से जानकारी प्रदान की गई । जिसमें पैरालीगल वालंटियर राजकुमार नामदेव, सेवा विधिक रविशंकर बाल्मीकि, अभिषेक तिवारी उपस्थित रहे ।जन साहस संस्था से जिला समन्वयक लक्ष्मण ने मजदूर महिलाओं के लिए सुरक्षित पलायन के बारे में जानकारी दी महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के बारे में भी बताया गया । वही मजदूर हेल्पलाइन नम्बर 180012011 211 के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत सचिव अनिल दत्त तिवारी ने उपस्थित मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button