मध्य प्रदेश

दो माह के फिंगर लगवाकर नहीं वितरित किया राशन, सेल्समैन की जगह पर लड़का चला रहा राशन दुकान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l ढीमरखेड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाली शासकीय सहकारिता विभाग मंगेली की उचित मूल्य राशन दुकान टोला के ग्राम इटवा में ग्रामीणों ने खाद्यान्न से संबंधित भ्रष्टाचार में लिप्त सेल्समैन के ऊपर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि सेल्समैन सोहन पांडे के लड़के शुभम पांडेय के द्वारा दो माह के फिंगर लेने के बाद राशन वितरण नहीं किया गया। जिसके कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला रहा है । ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि सेल्समैन की जगह पर उनका लड़का राशन वितरित करने आता है बात करने का लहजा भी शुभम पांडे के पास नहीं है l वही इस बात का भी जिक्र किया गया कि शुभम पांडे के द्वारा स्थानीय लोगों को दलाली के लिए रखा जाता है जो कि राशन का आनाज ज्यादा दामों में बिचौलियों को बेचकर सेल्समैन के लड़के को लाभ पहुंचाया जा रहा है । जहां एक तरफ शासन गरीबों को हर माह राशन वितरण के लिए खाद्यान्न पर्याप्त मात्रा में दिया जाता है लेकिन शासन के द्वारा निशुल्क राशन वितरण के आदेश दिए जाते हैं वहां सेल्समैनो के द्वारा राशन का आहरण कर लिया जाता है और गरीबों को भूखे मरने की कगार पर खड़ा कर दिया जाता है। गरीब जनता को राशन के लिए उचित मूल्य दुकान के चक्कर काटने को मजबूर कर दिया जाता हैं । ग्रामवासियों ने बताया कि हमें न ही शक्कर वितरित की जाती, न ही नमक वितरित किया जाता कभी- कभी गेहूं कभी- कभी चावल ही वितरित किया जाता है वहीं ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सेल्समैन पुत्र की कृपा जिसकी ऊपर हो जाती है उसको गेहूं ब्लैक में दिया जाता है, नहीं तो किसी को गेहूं का मुंह तक देखने को नहीं मिलता ऐसा ग्रामीणों ने बताया। शिकायतकर्ता राजेश रजक, विनोद रजक, सुखचैन कोल, संतोष रजक, रमेश पटेल केसरी, कोल मिलन चक्रवर्ती, धनीराम चक्रवर्ती, पूरन चक्रवर्ती, चेतराम रजक ने कलेक्टर से मांग की हैं कि ऐसे भ्रष्ट सेल्समैन के ऊपर बड़ी से बड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि गरीबो के हक का राशन समय से मिल सके ।

Related Articles

Back to top button